मंझनपुर: खोरा गांव में खेत की जुताई करने के बाद सड़क पर चढ़ते समय ट्रैक्टर अचानक पलटा, दबकर चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मंझनपुर कोतवाली के खोरा गांव में मंगलवार को खेत की जुताई करने बाद सड़क पर ट्रैक्टर चढ़ाते समय अचानक पलट गया। हादसे में चालक की दबकर मौत हो गई। हादसा देख मौकेपर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।