मंझनपुर: बनीखास गाँव के युवक ने अवैध असलहे के साथ फेसबुक पर पोस्ट की वीडियो, पुलिस को जाँच व कार्रवाई के निर्देश
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बनीखास गाँव के एक युवक ने फेसबुक पर एक वीडियो वायरल किया है।वीडियो में युवक ने अवैध असलहे का प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन करने वाला युवक बनीखास गांव का ही रहने वाला है।जिसका नाम सुनील बताया जा रहा है पुलिस ने मामले को संज्ञान लेते हुए बताया है कि कौशांबी थानाअध्यक्ष को मामले की जांच और कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।