मंझनपुर: मंझनपुर में नाबालिग बाइक सवार ने स्कूली बच्चे की साइकिल साइलेंसर में फंसाकर दूरतक खींचा,बालबाल बचा बच्चा
मंगलवार दोपहर मंझनपुर चौराहे पर एक नाबालिग बाइक लेकर जा रहा था।दूसरी ओर से एक स्कूली बच्चा सायकिल से जा रहा था।बाइक सवार नवसिखिया था इसलिए गाड़ी के साइलेंसर मे बच्चे की साइकिल फंस गई।नाबालिग बाइक सवार ने दूरतक सायकिल को खींचा।घटना में स्कूली बच्चा गिर गया था इसलिए बड़ा हादसा टल गया।मौके पर बाइक रुकवाई गई और साइकिल निकाली गई।पुलिस बाइक सवार से पूछताछ कर रही है।