मंझनपुर: लोधन का पूरा एवं धवाड़ा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत 18 घायल मरने वालों मे महिला युवती व बच्चा शामिल
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के 2 अलग अलग गांव मे आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हुए है। हादसे के समय सभी लोग खेत मे धान की रोपाई कर रहे थे। घायल व मृतक मे महिला युवती एवं बच्चा शामिल है। पश्चिम शरीरा थाना पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये घायलों को मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया। घायलों का इलाज अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है।