बटियागढ़: कनोरा सादपुर मार्ग पर ट्रैक्टर से टकराया डम्पर,हादसा टला
बटियागढ़ ब्लाक के कनोरा सादपुर मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक ट्रैक्टर डम्पर में पीछे से टकरा गया,बताया जा रहा डम्पर चालक द्वारा वाहन रिवर्स करते समय पीछे से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गया जिससे दोनों वाहन कुछ देर के लिए फंस गए,गनीमत रही हादसे में कोई बड़ा नुकसान नही हुआ,हादसा होने से टल गया,ग्रामीणों की मदद से ट्रेक्टर को निकाला गया।