सुसनेर: डाक बंगले पर रेस्टहाऊस के बाहर ABVP ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, हिन्दुओ को हिंसक बताने का किया विरोध
गत दिवस राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में हिंदुओ को हिंसक बताया गया जिसका विरोध करते हुएं बुधवार की शाम को ABVP ने डाक बंगले पर रेस्ट हाऊस के बाहर राहुल गांधी का पुतला फूंकते हुएं जमकर नारेबाजी की। ABVP के कार्यकर्ताओ ने बताया की राहुल गांधी की इस बात से सर्व हिंदू समाज को क्षति पहुंची है। यह निंदनीय है। राहुल गांधी को इस हाथ जोडकर माफी मांगना चाहिए।