सुसनेर: जीवित रहने के लिये पेड़ पौधे लगाना जरूरी है, इन्ही से ऑक्सीजन मिलती है, त्रिमूर्ति मंदिर में आचार्य प्रज्ञासागर जी ने कहा
पर्यावरण संरक्षण को लेकर अभियान चला रहे उज्जैन तपोभूमि भूमि के प्रणेता आचार्य प्रज्ञासागर महाराज के द्वारा आज बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित त्रिमूर्ति मंदिर में समाज जनों को प्रवचन दिए गए इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवित रहने के लिए पेड़ पौधे लगाना बहुत जरूरी है यदि पेड़ पौधे नहीं रहेंगे तो हमे ऑक्सीजन ही नही मिल पाएगी। इसलिए जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाए।