सुसनेर: लोकसभा में 'हिंदुओ को हिंसक बताने पर सुसनेर में युवा मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए 'मुर्दाबाद' के नारे
लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताने पर पूरे देश में विरोध हो रहा है, मंगलवार की शाम को नगर में स्टेट बैंक चौराहे पर भी युवा मोर्चा के द्वारा राहुल गांधी का पुतला फूंक कर विरोध किया गया और उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की गई। इस दोरान राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस अवसर पर बडी संख्या में युवा मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।