खरखौदा: पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिकों की याद में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
खांडा गांव में पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिकों की याद में बुधवार विशाल ध्वजारोहण व समाजिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया । जिसमें गांव के शहीद व स्वतंत्रता सेनानी परिवार, जिला परिषद, ब्लॉक समिति, सरपंच व पंच प्रतिनिधि, नंबरदार, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, आंगनवाड़ी हेल्पर, चौकीदार व गांव के प्रत्येक स्कूल से 15 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया है।