खरखौदा: खरखौदा क्षेत्रवासियों के लिए पुलिस ने दिल्ली जाने के लिए रूट प्लान किया तैयार, सैदपुर से दिल्ली जा सकते हैं वाहन चालक
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने मंगलवार को दिल्ली कूच करने के लिए हुंकार भर दी है। किसानों को रोकने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। किसानों को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-44 से होकर सोनीपत से दिल्ली व दिल्ली से पानीपत की तरफ आने जाने वाले मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है। पुलिस ने नया रूट डायवर्ट प्लान जारी किया है।