खरखौदा: मनरेगा मजदूर संगठन ने खरखौदा बीडीपीओ कार्यालय में पहुंचकर जताया रोष
सोमवार को सिसाना गांव से मनरेगा मेट देवेंद्र के नेतृत्व में मनरेगा की महिला मजदूर खरखौदा खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मजूदरों का कहना है कि उन्हें पिछले 5 महीने में एक दिन भी काम नहीं दिया गया है। उनके जॉब्स कार्ड भी बने हुए हैँ। बीडीपीओ कुमारी दीपिका शर्मा ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।