नलखेड़ा: नगर परिषद कार्यालय सुसनेर में सुरक्षा को लेकर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
नगरवासी व प्रशासनिक विभाग स्वयं आगे आकर अपनी सुरक्षा का जिम्मा उठा रहे है। आज डाक बंगला रोड पर स्थित नप कार्यालय में CMO ओपी नागर के नेतृत्व में सुरक्षा की दृष्टी से 4-CCTV कैमरे लगाए गए है। 2 कैमरे पेयजल टंकी पर लगाए गए है। CMO ओपी नागर ने सभी नगरवासियों से चोरी की वारदातो से बचने तथा अपने प्रतिष्ठानो व घरो की सुरक्षा को लेकर CCTV कैमरे लगाने की अपील की है।