नलखेड़ा: गोसेवा की अलख जगाने विश्व के पहले गोअभ्यारण्य सालरिया में जारी है महोत्सव, 75वें दिन अनुष्ठान, गोकथा, चूनर यात्रा निकाली
हिन्दु नववर्ष से 1 साल के लिए समीपस्थ ग्राम सालरिया में विश्व के प्रथम कामधेनु गोअभ्यारण्य में गोसेवा की अलख जगाने वेदलक्षणा गो आराधना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कई प्रांतो से श्रृद्धालु पहुंच रहे है। आज शनिवार का 75 वें दिन अभ्यारण्य में हवन, अनुष्ठान, चुनर यात्रा और गोकथा जैसे धार्मिक आयोजन हुएं। जिसके माध्यम से संतो ने गोसेवा की अपील की।