नलखेड़ा: पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जन जाग्रति अभियान, बताए नशे के दुष्प्रभाव, 26 तक नलखेड़ा व सुसनेर थाना क्षेत्र में लगेंगे शिविर
पुलिस प्रशासन द्वारा SP विनोद कुमार सिंह, SDOP देवनारायण यादव के निर्देश पर टीआई गगन बादल ने नशे की रोकथाम के लिए अभियान शुरू किया है। जिसके अंतर्गत आज शुक्रवार को नलखेड़ा व सुसनेर थाने के ग्रामीण और शहरी इलाकों में आमजन को नशे के दुष्प्रभाव बताकर उन्हें जागरूक किया ओर उन्हें शपथ भी दिलाई गई। 26 जून को नलखेड़ा व सुसनेर थाना क्षेत्र में शिविर आयोजित होंगे।