नलखेड़ा: सोयत रोड पर ट्रक ने आयसर कन्टेनर को पीछे से मारी टक्कर, दोनो ड्राइवरो की शिकायत पर एक दूसरे के विरूद्ध दर्ज केस दर्ज,
रविवार को सोयत रोड स्थित वंशीका राजस्थानी ढाबे के सामने एक ट्रक क्र. RJ08GA7331 के चालक कालूलाल मीणा ने आयसर कनेक्टर क्र. HR55AM5571 को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनो ही वाहन क्षतिग्रस्त हो गए किन्तु दोनो के चालको को कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने कनेन्टर चालक प्रिंस जाट की शिकायत पर कालुलाल मीणा के विरूद्ध व कालूलाल की शिकायत पर प्रिंस पर केस दर्ज किया।