नलखेड़ा: राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान तहत नलखेड़ा प्रखंड में 0-5 वर्ष के बच्चों को पिलाई जा रही दो बूंद जिंदगी की पोलियो की दवा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देश पर रविवार से नलखेड़ा प्रखंड में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई है। नगर व ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य विभाग व महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारियों के द्वारा 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। 3 दिनी अभियान के तहत आज सार्वजनिक जगहों पर पोलियो की दवा पिलाई जा रही है।