आरोन: सिविल अस्पताल आरोन में ₹500 लेकर भी बेटे का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनाने का आरोप, फरियादी ने एसडीएम से की शिकायत
Aron, Guna | Jul 13, 2026 आरोन सिविल अस्पताल में ग्राम सुगनयाई के परमाल सिंह ने ₹500 लेकर भी बच्चे का डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र न बनने के आरोप लगाए है। 13 जुलाई को परमाल सिंह ने कहा, स्कूल में एडमिशन के लिए डिजिटल चाहिए। 10 जुलाई को दस्तावेज सहित कर्मचारियों ने ₹500 लिए लेकिन अभी तक नहीं बनाया, एसडीएम से शिकायत की। BMO अविनाश रघुवंशी ने कहा, शिकायत मिली है जांच के बाद कार्रवाई होगी।