हैदरनगर: हुसैनाबाद को मिले नए एसडीपीओ, हैदरनगर थाना प्रभारी का कार्यकाल रहा सराहनीय, लोगों ने दी बधाई
भारतीय पुलिस सेवा 2022 बैच के अधिकारी आइपीएस दिव्यांश शुक्ला को हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के रूप में तैनात किया गया है। वे पूर्व में प्रशिक्षु आईपीएस के रूप में हैदरनगर थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने 19 फरवरी 2025 को हैदरनगर थाना का प्रभार संभाला था।