गम्हरिया: धुनहा में मोबाइल छीनने के दौरान युवक को मारी गोली, युवक घायल
मानपुर पंचायत के धुनहा गांव के वार्ड 1 में मोबाइल छिनतई के दौरान 1 युवक को सोमवार रात 9 बजे अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया. जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि प्रभु शर्मा के पुत्र जयप्रकाश कुमार अपने दरवाजे पर खड़ा था. मानपुर की ओर से आ रहे एक अपाचे बाइक पर दो अज्ञात युवक के द्वारा जयप्रकाश को गोली मारकर फरार हो गई.