गम्हरिया: लहरानिया पुल के पास हुई लूट के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
लहरनिया पुल के पास बाइक और मोबाइल छिनतई के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. गुरुवार शाम 4 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2024 में गम्हरिया थाना क्षेत्र पिपराही वार्ड संख्या नौ निवासी वीरेंद्र कुमार ने थाना में आवेदन देते हुए बताया था कि वह अपने साथी के साथ डंडारी पेट्रोल पंप जा रहा था. इसी बीच लहरनिया पुल के छिनतई की कोशिश की गई थी.