रामगंजमण्डी: ब्लाइंड मर्डर केस में दो महीने से फरार ₹10 हजार का इनामी आरोपी पीपल्या से गिरफ्तार
रामगंजमंडी पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर के मामले में करीब दो महीने से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी अजय केवट को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुर्गेश उर्फ दुर्गालाल की हत्या के मामले में फरार था। इसके अलावा वह बंधक बनाकर जानलेवा हमला करने के एक अन्य प्रकरण में भी वांछित था। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि ऑपरेशन