निज़ामाबाद: निजामाबाद क्षेत्र में तालाब सूखे, वन्यजीवों के सामने पेयजल संकट; अधिकारियों के दावों पर उठे सवाल
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र में गर्मी के चलते अधिकांश तालाब सूख जाने से वन्यजीवों और पशु-पक्षियों के सामने गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है पानी की तलाश में जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों और वन्यजीवों दोनों की सुरक्षा को खतरा बढ़ता जा रहा है।