हायाघाट: हायाघाट में नशे की हालत में अलग-अलग जगह से पांच लोग गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
हायाघाट। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हायाघाट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापामारी अभियान में पांच नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और नशा करने वालों में डर का माहौल देखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की।