बेगूसराय: नगर निगम द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत, महापौर ने किया उद्घाटन
नगर निगम द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन मेयर पिंकी देवी ने फीता काटकर किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना के साथ स्वच्छता के संदेश को प्रत्येक घर-घर तक पहुंचना है. इस मौके पर नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर समेत अन्य मौजूद थे.