बेगूसराय: कारगिल भवन में डीडीसी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, कई निर्देश जारी
कारगिल भवन में डीडीसी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे की गई. इस मौके पर बाल विकास परियोजना अंतर्गत सभी संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कई दिशा निर्देश दिए. इस मौके पर उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिलने वाले सभी सामग्री निर्धारित समय पर मिलनी चाहिए.