बेगूसराय: जिले के 8 प्रखंड बाढ़ की चपेट में, राहत कार्य में जुटा प्रशासन
जिले के आठ प्रखंड बाढ़ की चपेट में है. जिलास्तरीय पदाधिकारी लगातार बाढ़ राहत के लिये कार्य कर रहे हैं. डीएम तुषार सिंगला खुद भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं. इस बात की जानकारी जनसम्पर्क विभाग द्वारा मंगलवार की शाम 05:00 बजे मिली. मंगलवार को गंगा का जलस्तर 42.85 मिमी रहा. बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कुल 234 नाव का परिचालन किया जा रहा है.