बदायूं: लोची नंगला मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक घर में लाखों रुपये की चोरी की, परिजन दसवां संस्कार की तैयारी में गए थे
Budaun, Budaun | Aug 21, 2026 तहरीर के अनुसार पलक राठौर के ससुर राजकमल सिंह एडवोकेट का 15 अगस्त 2026 को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव नगर पंचायत गुलड़िया में किया गया था। 21 अगस्त को उनका दशम संस्कार होना था। जिसके चलते परिवार के अधिकांश सदस्य गुलड़िया गए हुए थे। पीड़िता के मुताबिक 21 अगस्त की सुबह वह अपने देवर अंकित के साथ घर गई तो उसे चोरी का एहसास हुआ।