रौन: कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर ने 110 आवेदकों की जनसुनवाई में फरियाद सुनी, निराकरण के निर्देश दिए
Ron, Bhind | Sep 29, 2026 भिंड कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में हर मंगलवार की तरह आज इस मंगलवार को दोपहर 2 बजे जनसुनवाई आयोजित की गई जिसमें कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आये 110 आवेदकों की गंभीर होकर समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर कई अधिकारी और आवेदक मौजूद रहे