खानपुर: सारोला कलां और ईरली गाँव के बीच स्थित खेतों से अज्ञात बदमाशों ने ट्यूबवेल से केबल की चोरी की
सारोला कलां व ईरली गाँव के बीच स्थित खेतों से अज्ञात बदमाशों ने ट्यूबवेल से केबल चोरी कर ली । पीड़ित किसान अनूप गौतम व शिवप्रसाद गौतम ने आज शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे के लगभग बताया कि अज्ञात बदमाशों ने ट्यूबवेल से केबल चोरी कर ली जैसे ही सुबह खेत पर गए तो उन्हें केबल चोरी की घटना का पता चला। किसानों ने प्रशासन से बदमाशों पर सख्त कार्रवाई करने की माँग की ।