सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में बाइक सवारों ने 2 युवकों से लूटे रुपए और मोबाइल, मामला दर्ज
मोतीनगर थाना में आने वाले ग्राम पथरिया हाट के पास दो युवकों से रुपए और मोबाइल छीनने की घटना सामाने आई। जिसकी शिकायत पीड़ित युवकों ने थाना में जाकर की। इस दौरान पुलिस ने दोनों युवकों से आवेदन लेकर मामले को जांच में ले लिया। पीड़ित हेमराज यादव व प्रहलाद यादव ने बताया कि हम दोनों गल्ला मंडी दुकान का सामान लेने बाइक से आ रहे थे। तभी रास्ते मे