सागर नगर: नरयावली में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार
नरयावली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग को बीएमसी में गर्भवती होने के कारण भर्ती किया गया था। जिसकी सूचना तुरंत अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।