रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा, उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष प्रतिमा सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर 2 बजे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कार्यकत्रियों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के बावजूद वे परेशान हैं।