सिवनी: सिवनी में फटाका बाजार में उमड़ी भीड़, चाय-पान की टपरियों पर सिगरेट पीते दिखे युवा, सुरक्षा पर उठे सवाल!
Seoni, Seoni | Nov 8, 2026 दीपावली पर सिवनी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित फटाका बाजार में भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार को इसी बीच मैदान में संचालित चाय-पान की टपरियों पर युवाओं के सिगरेट पीने का वीडियो वायरल हुआ है। ज्वलनशील पटाखों के बीच धूम्रपान का यह नजारा सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।