खलीलाबाद: चगेरा मगेरा गांव में खतौनी से नाम हटाने का आरोप, पीड़ित ने डीएम से फर्जी वरासत व बैनामे पर एफआईआर की मांग की
चंगेरा मंगेरा निवासी सुनील कुमार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर भूमि संबंधी फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में खरीदी गई भूमि उनकी खतौनी में दर्ज थी, लेकिन बाद में उनका नाम हटाकर कथित रूप से फर्जी वरासत के आधार पर दूसरे व्यक्ति के नाम बैनामा कर दिया गया। इसके बाद भूमि का पुनः बैनामा गीता देवी के नाम किए जाने का आरोप है।