Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
No video available

Devra dhori chatna BA news viral Jyoti ka Pk Aryan writer video viral song Jyoti ji kya bol rahe Hai#

Nawada, Nawada | Sep 11, 2022

MORE NEWS

एनएच-20 पर अवैध पार्किंग एवं अनियमित वाहन परिचालन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान।

जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार के नेतृत्व में अवैध वाहन पार्किंग एवं अनियमित वाहन परिचालन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सद्भावना चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर बड़ी बसों एवं ट्रकों की पार्किंग की सघन जांच की गई। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अभियंता भी उपस्थित रहे।

जांच के क्रम में एनएच-20, सर्विस रोड एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर किए गए अतिक्रमण तथा अवैध वाहन पार्किंग का निरीक्षण किया गया। बस, टेम्पो एवं टोटो चालकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित स्थलों पर ही वाहन पार्किंग एवं परिचालन करने के संबंध में जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा 8 वाहनों के विरुद्ध शमन की कार्रवाई करते हुए ₹19,000 का चालान किया गया, जबकि पूरी जांच टीम द्वारा कुल 13 वाहनों से ₹27,500 की शमन राशि वसूल की गई।

उल्लेखनीय है कि शहीद भगत सिंह चौक के समीप जिला परिषद की खाली पड़ी भूमि पर संचालित अवैध बस पार्किंग एवं बस परिचालन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से शमन राशि वसूल की गई। साथ ही संबंधित वाहन संचालकों को सख्त निर्देश दिया गया कि सभी बसों का परिचालन एवं पार्किंग केवल निर्धारित बस पड़ाव से ही किया जाए।

जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार एनएच-20 एवं सर्विस रोड पर अवैध वाहन पार्किंग, अतिक्रमण एवं अनियमित वाहन परिचालन के विरुद्ध विशेष अभियान भी संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत 05 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक मस्तानगंज से खरांट मोड़, 17 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक रामदेव मोड़ से मस्तानगंज तथा 22 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक हरदिया से रामदेव मोड़ के बीच सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए संबंधित क्षेत्रों में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

एनएच-20 पर अवैध पार्किंग एवं अनियमित वाहन परिचालन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान। जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार के नेतृत्व में अवैध वाहन पार्किंग एवं अनियमित वाहन परिचालन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सद्भावना चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर बड़ी बसों एवं ट्रकों की पार्किंग की सघन जांच की गई। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अभियंता भी उपस्थित रहे। जांच के क्रम में एनएच-20, सर्विस रोड एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर किए गए अतिक्रमण तथा अवैध वाहन पार्किंग का निरीक्षण किया गया। बस, टेम्पो एवं टोटो चालकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित स्थलों पर ही वाहन पार्किंग एवं परिचालन करने के संबंध में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा 8 वाहनों के विरुद्ध शमन की कार्रवाई करते हुए ₹19,000 का चालान किया गया, जबकि पूरी जांच टीम द्वारा कुल 13 वाहनों से ₹27,500 की शमन राशि वसूल की गई। उल्लेखनीय है कि शहीद भगत सिंह चौक के समीप जिला परिषद की खाली पड़ी भूमि पर संचालित अवैध बस पार्किंग एवं बस परिचालन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से शमन राशि वसूल की गई। साथ ही संबंधित वाहन संचालकों को सख्त निर्देश दिया गया कि सभी बसों का परिचालन एवं पार्किंग केवल निर्धारित बस पड़ाव से ही किया जाए। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार एनएच-20 एवं सर्विस रोड पर अवैध वाहन पार्किंग, अतिक्रमण एवं अनियमित वाहन परिचालन के विरुद्ध विशेष अभियान भी संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत 05 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक मस्तानगंज से खरांट मोड़, 17 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक रामदेव मोड़ से मस्तानगंज तथा 22 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक हरदिया से रामदेव मोड़ के बीच सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए संबंधित क्षेत्रों में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Aug 3, 2026

मिशन शक्ति के तहत ‘सखी वार्ता’ आयोजित, दहेज निषेध, POSH अधिनियम एवं साइबर सुरक्षा पर महिलाओं को किया गया जागरूक।

महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), नवादा द्वारा आज दिनांक 03.08.2026 को आकाश जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, नवादा सदर में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनी संरक्षण, सरकारी योजनाओं तथा सुरक्षा संबंधी विषयों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में मयंक प्रियदर्शी ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की जानकारी देते हुए बताया कि दहेज लेना, देना अथवा उसकी मांग करना दंडनीय अपराध है। उन्होंने दहेज उत्पीड़न से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए ऐसी स्थिति में तत्काल पुलिस एवं संबंधित विभाग से संपर्क करने की अपील की।

वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमन कुमार ने कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (POSH Act), 2013 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी तथा महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल के अधिकार के प्रति जागरूक किया। साथ ही ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने, सोशल मीडिया हैकिंग, डिजिटल अरेस्ट एवं यूपीआई फ्रॉड से बचाव के उपाय बताते हुए साइबर अपराध होने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।

लैंगिक विशेषज्ञ पंकज कुमार ने घरेलू हिंसा, बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव एवं महिला अधिकारों पर जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की हिंसा की स्थिति में महिलाएं महिला हेल्पलाइन-181 का उपयोग कर सकती हैं। वहीं, वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर दीपा चौधरी ने महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर एवं सामाजिक पुनर्वास कोष के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने दहेज प्रथा, महिला हिंसा एवं साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

मिशन शक्ति के तहत ‘सखी वार्ता’ आयोजित, दहेज निषेध, POSH अधिनियम एवं साइबर सुरक्षा पर महिलाओं को किया गया जागरूक। महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), नवादा द्वारा आज दिनांक 03.08.2026 को आकाश जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, नवादा सदर में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनी संरक्षण, सरकारी योजनाओं तथा सुरक्षा संबंधी विषयों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मयंक प्रियदर्शी ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की जानकारी देते हुए बताया कि दहेज लेना, देना अथवा उसकी मांग करना दंडनीय अपराध है। उन्होंने दहेज उत्पीड़न से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए ऐसी स्थिति में तत्काल पुलिस एवं संबंधित विभाग से संपर्क करने की अपील की। वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमन कुमार ने कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (POSH Act), 2013 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी तथा महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल के अधिकार के प्रति जागरूक किया। साथ ही ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने, सोशल मीडिया हैकिंग, डिजिटल अरेस्ट एवं यूपीआई फ्रॉड से बचाव के उपाय बताते हुए साइबर अपराध होने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। लैंगिक विशेषज्ञ पंकज कुमार ने घरेलू हिंसा, बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव एवं महिला अधिकारों पर जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की हिंसा की स्थिति में महिलाएं महिला हेल्पलाइन-181 का उपयोग कर सकती हैं। वहीं, वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर दीपा चौधरी ने महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर एवं सामाजिक पुनर्वास कोष के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने दहेज प्रथा, महिला हिंसा एवं साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Aug 3, 2026

जनसुनवाई के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निष्पादन।

बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय "सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)" का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को अधिक सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाना है। इस निश्चय के अंतर्गत यह सुनिश्चित किया गया है कि आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उक्त उद्देश्य की प्राप्ति हेतु प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई की व्यवस्था लागू की गई है।

जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।

जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नवादा श्री शम्भू शरण पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया। इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों द्वारा कुल 15 शिकायतें दर्ज कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को जाँचोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान थाना वारिसलीगंज, ग्राम मिरचक के शशिभूषण कुमार द्वारा मनरेगा से संबंधित, थाना अकबरपुर, ग्राम छोटकी अमावां की रौशन आरा द्वारा भूमि विवाद से संबंधित तथा थाना नारदीगंज, ग्राम सहजपुरा के बालेश्वर चौहान द्वारा मुआवजा से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा भी विभिन्न प्रकार की शिकायतें दर्ज कराई गईं।

जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इसी क्रम में नवादा सदर एवं रजौली अनुमंडल सहित जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

जनसुनवाई के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निष्पादन। बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय "सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)" का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को अधिक सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाना है। इस निश्चय के अंतर्गत यह सुनिश्चित किया गया है कि आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उक्त उद्देश्य की प्राप्ति हेतु प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई की व्यवस्था लागू की गई है। जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई। जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नवादा श्री शम्भू शरण पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया। इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों द्वारा कुल 15 शिकायतें दर्ज कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को जाँचोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया। जनसुनवाई के दौरान थाना वारिसलीगंज, ग्राम मिरचक के शशिभूषण कुमार द्वारा मनरेगा से संबंधित, थाना अकबरपुर, ग्राम छोटकी अमावां की रौशन आरा द्वारा भूमि विवाद से संबंधित तथा थाना नारदीगंज, ग्राम सहजपुरा के बालेश्वर चौहान द्वारा मुआवजा से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा भी विभिन्न प्रकार की शिकायतें दर्ज कराई गईं। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में नवादा सदर एवं रजौली अनुमंडल सहित जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Aug 3, 2026

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत (12.09.2026) में खनन विभाग, श्रम विभाग, वन वाद एवं माप-तौल वादों के निष्पादन के लिए हुई बैठक।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के निर्देश पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा अरविन्द कुमार के प्रकोष्ठ में आज दिनांक 03.08.2026 को एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में दिनांक 12.09.2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में नवादा न्यायमंडल के सभी न्यायालयों में लंबित सुलहनीय वन वादों, खनन वादों, श्रम वादों एवं माप-तौल वादों का अधिक से अधिक सुलह के आधार पर निष्पादन करने के संबंध में चर्चा की गई।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा अरविन्द कुमार द्वारा बैठक में उपस्थित वन विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी प्रकार के सुलहनीय मामलों में पक्षकारों को नोटिस निर्गत करें तथा वन विभाग, श्रम विभाग, माप-तौल विभाग एवं खनन विभाग के सुलहनीय लंबित वादों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा कार्यालय में दाखिल की जाए, ताकि अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों के निष्पादन हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा सके।

इस मौके पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा अरविन्द कुमार के अतिरिक्त वन विभाग के रेंजर, निरीक्षक, माप-तौल विभाग एवं खनन विभाग के प्रतिनिधि, श्रम अधीक्षक के प्रतिनिधि तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, स्थायी लोक अदालत, नवादा के सहायक सुशील कुमार उपस्थित हुए। 

 नवादा से राकेश कुमार चंदन का रिपोर्ट !

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत (12.09.2026) में खनन विभाग, श्रम विभाग, वन वाद एवं माप-तौल वादों के निष्पादन के लिए हुई बैठक। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के निर्देश पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा अरविन्द कुमार के प्रकोष्ठ में आज दिनांक 03.08.2026 को एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में दिनांक 12.09.2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में नवादा न्यायमंडल के सभी न्यायालयों में लंबित सुलहनीय वन वादों, खनन वादों, श्रम वादों एवं माप-तौल वादों का अधिक से अधिक सुलह के आधार पर निष्पादन करने के संबंध में चर्चा की गई। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा अरविन्द कुमार द्वारा बैठक में उपस्थित वन विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी प्रकार के सुलहनीय मामलों में पक्षकारों को नोटिस निर्गत करें तथा वन विभाग, श्रम विभाग, माप-तौल विभाग एवं खनन विभाग के सुलहनीय लंबित वादों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा कार्यालय में दाखिल की जाए, ताकि अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों के निष्पादन हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा अरविन्द कुमार के अतिरिक्त वन विभाग के रेंजर, निरीक्षक, माप-तौल विभाग एवं खनन विभाग के प्रतिनिधि, श्रम अधीक्षक के प्रतिनिधि तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, स्थायी लोक अदालत, नवादा के सहायक सुशील कुमार उपस्थित हुए। नवादा से राकेश कुमार चंदन का रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Aug 3, 2026

बांकीपुर उपचुनाव में बेहतर रिजल्ट आने पर जनसुरज के लोगों में खुशी ।

बांकीपुर उपचुनाव में बेहतर रिजल्ट आने पर जनसुरज के लोगों में खुशी ।

Nawada, Nawada | Aug 3, 2026

Devra dhori chatna BA news viral Jyoti ka Pk Aryan writer video viral song Jyoti ji kya bol rahe Hai# - Nawada News