लालगंज: लहंगपुर की पगार साधन सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए उमड़ रही भीड़, कई दिनों से समिति का चक्कर काट रहे किसान
बारिश के बाद धान की रोपाई जोर पकड़ चुकी है। बावजूद लालगंज क्षेत्र में खाद की किल्लत बरकरार है। खाद लेने के लिए किसान रोजाना सुबह से ही बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि0 पर लाइन लग रहे हैं। किसानों ने बुधवार दोपहर बाद 3:00 बजे बताया कि सबसे बड़ी समस्या सर्वर की है। इसके बाद पर्याप्त आवंटन नहीं होने के कारण कई दिनों से खाद के लिए चक्कर लगा रहे हैं।