हल्द्वानी: पुलिस स्टेशन बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर, एसपी सिटी मनोज कत्याल ने दी जानकारी
पुलिस स्टेशन बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर,एसपी सिटी मनोज कत्याल ने दी जानकारी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया रेलवे अतिक्रमण के मामले में सुनवाई 10 दिसंबर को चली गई है बावजूद इसके पुलिस पूरी तरह से क्षेत्र में अलर्ट पर है, सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस द्वारा लगातार देर रात्रि तक गस्त की जा रही है सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर बनाए हुए हैं।