पन्ना: मझगांव बांध सत्याग्रह: पुलिस की दबिश में दिव्या अहिरवार व हिसाबी राजपूत गिरफ्तार, घसीटने और लाठीचार्ज के आरोप
Panna, Panna | Sep 29, 2026 मझगांव बांध परियोजना में मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन उग्र हो गया है। पन्ना समेत कई थानों के पुलिस बल ने अचानक दबिश देकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहीं दिव्या अहिरवार और हिसाबी राजपूत को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर बर्बरता और लाठीचार्ज का आरोप लगाते हुए चौकी का घेराव किया।