बदरपुर इलाके में संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया और नारेबाजी की गईं कि बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। बता दें संसद में दिए अमित शाह के बयान के विरोध में पूरा विपक्ष हमलावर है और प्रदर्शन कर रहा है।