जमुई: भाजपा के दो दिवसीय महा प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ, मंत्री श्रेयसी सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा।
Jamui, Jamui | May 16, 2026 भारतीय जनता पार्टी जमुई द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान का शनिवार 1 बजे महावीर वाटिका में शुभारंभ हुआ। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी ने की।