उदयपुर के भीलों का बेदला हाईवे पर गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चल रहे ट्रक के केबिन में अचानक भीषण आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे रोककर तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है।
#Udaipur #TruckFire #BreakingNews #RajasthanNews #Fire #PalPalRajasthan #PalPalNewsRajasthan #UdaipurNews
Girwa, Udaipur | Jul 2, 2026