चरथावल, मुजफ्फरनगर। कस्बा चरथावल में छत्रपति शिवाजी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चित आर्य के नेतृत्व में ‘अखंड संकल्प भारत यात्रा’ का आयोजन किया गया। यात्रा में सनातन धर्म प्रेमियों और छत्रपति शिवाजी सेना के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
यात्रा महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।
आयोजकों के अनुसार, ‘अखंड संकल्प भारत यात्रा’ का उद्देश्य लोगों में सनातन धर्म के प्रति जागरूकता और आकर्षण बढ़ाने के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं एकता की भावना को मजबूत करना है।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
रिपोर्ट: अनिल पुंडीर
NHP भारत NEWS, चरथावल
.
.
.
.
#Charthawal #Muzaffarnagar #AkhandSankalpBharatYatra #ChhatrapatiShivajiSena #ArchitArya
Fatehabad, Agra | Aug 19, 2026