टोंक: पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में एसपी विकास सांगवान ने किया पौधारोपण, प्रकृति बढ़ाने का दिया संदेश
Tonk, Tonk | Apr 15, 2025 टोंक जिला मुख्यालय पर राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस को लेकर पुलिस लाइन सहित अन्य जगहों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने पौधारोपण कर प्रकृति बचाने का संदेश दिया। स्थापना दिवस पर स्वच्छता रक्तदान शिविर सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।