टोंक: बंबोर पुलिया के समीप जान जोखिम में डालकर गुजर रहे दुपहिया वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग पर नहीं दे रहे ध्यान
Tonk, Tonk | Apr 15, 2025 राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर कोटा पर स्थित बंबोर पुलिया के समीप लोग जान जोखिम में डालकर राष्ट्रीय राजमार्ग के डिवाइडर को खुद कर सफर कर रहे हैं। इतनी बड़ी लापरवाही बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। हाईवे टीम द्वारा समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जाता है लेकिन फिर भी जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं।