इटावा: सिविल लाइन पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
Etawah, Etawah | Apr 4, 2024 सिविल लाइन पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें, 31 मार्च को नाबालिग के परिजन ने थाने में सूचना दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। तभी 3 अप्रैल को पुलिस ने अभियुक्त मोनू को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।