इटावा: बसरेहर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Etawah, Etawah | Apr 3, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु, बसरेहर थाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त, सिरसागंज आलमपुर झपटा निवासी दीपेंद्र पुत्र राम सिंह को गिरफ्तार किया। जिसके बाद बुधवार को उसका मेडिकल परीक्षण करवाते जेल भेजा है।