इटावा: बढपुरा थाना क्षेत्र में मां की डांट से क्षुब्ध होकर बेटी ने चंबल नदी में कूदकर आत्महत्या का किया प्रयास,
Etawah, Etawah | Apr 3, 2024 बढ़पुरा थाना क्षेत्र के बढ़पुरा कॉलोनी की रहने वाली आरती पुत्री राजवीर ने बुधवार को मां की डांट से क्षुब्ध होकर चंबल नदी में कूदकर, आत्महत्या करने का प्रयास किया। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस पिकेट ने स्थानीय लोगों की मदद से युवती को बाहर निकाला और उपचार हेतु उदी CHC पहुँचाकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने उसे जिलाचिकित्सालय में भर्ती करवाया।