इटावा: भरथना इलाके में सांड से टकराकर बाइक सवार युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में जारी है इलाज
Etawah, Etawah | Apr 3, 2024 बुधवार को भरथना इलाके में सांड से टकराकर बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घटना के बारे में बताया गया कि भरथना निवासी अभिषेक कुमार की बाइक सांड से टकरा गई, जिसमें वह घायल हो गया। फिलहाल घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।