इटावा: बढ़पुरा इलाके में खेत में काम करते समय युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में युवक का इलाज जारी
Etawah, Etawah | Apr 3, 2024 बढ़पुरा इलाके में खेत मे कार्य करते समय व्यक्ति ट्रेक्टर की चपेट में आने से घायल हो गया। घटना में बताया गया कि मढ़ैया पुल गांव के रहने वाले राजकिशोर जो कि खेत पर काम कर रहे थे, तभी अचानक ट्रेक्टर में रस्सी फंसाते वक़्त उनका हाथ रस्सी में फंस गया जिससे राजकिशोर घायल हो गए, जिन्हें परिजन द्वारा जिला अस्पताल इमरजेंसी इलाज के लिए ले जाया गया, जहाँ पर इलाज़ जारी है।