सिराथू: पुलिस ने सांई गंज से चोरी के मामले से संबंधित वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कोखराज थाना इलाके के सांईगंज से पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किया गया व्यक्ति का नाम शिव बाबू है।शिव बाबू चोरी के एक मामले से संबंधित मुकदमे का वारंटी अभियुक्त है।सन 1998 में दर्ज मुकदमा जिस पर धारा 380 के तहत बनाए गए वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिखा पढ़ी करते हुए न्यायालय चालान कर दिया है।